पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 2,085 से अधिक नए मामले सामने आने पर शुक्रवार को देश में संक्रमितों का आंकड़ा 2,59,999 तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 49 मरीजों की मौत के साथ ही देश में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 5,475 हो गई है। अधिकृत जानकारी के मुताबिक, देश में 1,895 लोग अभी भी गंभीर स्थिति में हैं।
मेक्सिको : 37 हजार से ज्यादा मौतें
देश में एक दिन के भीतर 6,406 नए मामले दर्ज हुए हैं। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से 668 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश में संक्रमण के कुल 3.24 लाख से ज्यादा मामलों के साथ ही 37,500 से ज्यादा मौतें हुईं हैं।
कोविड-19 : इस्राइल ने फिर से लागू किए प्रतिबंध
इस्राइल ने कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी होते देख देश में एक बार फिर से व्यापक प्रतिबंधों को लागू करने का फैसला किया है। प्रतिबंधों में सप्ताहांत को कई व्यवसायों को बंद करना और टेकआउट और डिलीवरी के लिए सभी रेस्तरां को सीमित करना शामिल है।