कैरेबियाई देशों में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को रोकने के क्रम में बहामास ने अमेरिका समेत उन देशों से पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले काफी अधिक हैं। सभी अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल उड़ानों को बुधवार से बहामास में प्रवेश से रोक दिया गया है। देश में प्रवेश की छूट सिर्फ ब्रिटेन, यूरोपीय संघ और कनाडा को दी गई है जहां संक्रमण के मामले नहीं हैं।
पाकिस्तान में कोरोना के 1013 नए मामले
पाकिस्तान में कोरोना के 1,013 नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि, बीते ढाई महीने में इस दिन के आंकड़ों में गिरावट दिखी है। देश भर में कुल संक्रमितों की संख्या 2,66,095 तक पहुंच चुकी है। जबकि मौत का आंकड़ा 5,639 तक पहुंचा है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 40 और मौतें दर्ज की गई हैं।
नेपाल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 17 अगस्त से शुरू होंगी। सोमवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है। नेपाल में संक्रमण के अब तक 17 हजार 844 मामले सामने आए हैं और 40 लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिण अफ्रीका: मृतक संख्या 5000 के पार
दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 5,000 के पार होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जवेली मखिजे ने लोगों से सरकार की मदद की अपील की है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3.64 लाख के पार हो गई है। वहीं इस वायरस से 5,033 लोगों की जान जा चुकी है।
कोरोना संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए सऊदी अरब ने इस साल हजयात्रा के लिए सिर्फ 1000 श्रद्धालुओं को अनुमति देने की घोषणा की है। हज मंत्री मोहम्मद बेंटेन ने कहा, हजयात्रा के लिए विभिन्न देशों के सऊदी अरब में रह रहे सिर्फ 1,000 श्रद्धालुओं को ही अनुमति दी गई है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस वर्ष के हज के लिए चयन प्रक्रिया का आधार क्या होगा। यहां संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन को 22 जून से हटाया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के बाहर के हज यात्रियों को शामिल नहीं करने का फैसला इतिहास में पहली बार लिया गया है, जिससे मुस्लिमों में निराशा है।