फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना से हड़कंप: विपक्ष का आरोप, बोरिस जॉनसन द्वारा भारत को देरी से ‘लाल सूची’ में डालने से बढ़ा डेल्टा स्वरूप

Wed, 16 Jun 2021 12:52 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, लंदन

सार

ब्रिटेन में कोरोना के डेल्टा स्वरूप से मचे हड़कंप के बाद अब इसे लेकर राजनीति तेज हो गई है। विपक्षी लेबर पार्टी ने इसके लिए पीएम बोरिस जॉनसन को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की विपक्षी लेबर पार्टी ने मंगलवार को वायरस के डेल्टा स्वरूप के मामलों में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा भारत से यात्रियों के आने पर रोक के फैसले को देरी से लागू करने को जिम्मेदार ठहराया। वायरस का यह स्वरूप सबसे पहले भारत में सामने आया था और मामलों में बढ़ोतरी की वजह से ब्रिटेन में लॉकडाउन को चार और हफ्तों के लिए 19 जुलाई तक बढ़ाना पड़ा है।

विज्ञापन


लेबर शैडो गृह मंत्री निक थॉमस सायमंड्स ने इसे 'जॉनसन स्वरूप' करार दिया और जहां से यात्रा पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध था उन देशों की ‘लाल सूची’ में भारत को शामिल नहीं किए जाने को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर 'अविश्वसनीय रूप से लापरवाह' कृत्य का आरोप लगाया। इस सूची में शामिल देशों से ब्रिटश नागरिकों के लौटने पर उन्हें होटल में अनिवार्य रूप से पृथकवास में रहना पड़ता।

आधिकारिक अनुमान के मुताबिक अप्रैल की शुरुआत से 23 अप्रैल तक भारत को इस सूची में शामिल किए जाने तक भारत से यहां पहुंचे करीब 20 हजार से ज्यादा यात्री डेल्टा स्वरूप से संक्रमित हो सकते हैं।
विज्ञापन


निक थॉमस सायमंड्स ने हाउस ऑफ कॉमन्स में अपने भाषण में कहा, 'यह देरी इसलिए हो रही है क्योंकि विदेशों में पहली बार पहचाने गए वायरस के इस स्वरूप को देश में जड़े जमाने दी गईं।'

उन्होंने कहा, 'यह होने का सिर्फ और सिर्फ एक कारण है- कंजर्वेटिव मंत्रियों का सीमा पर उपायों में बरती गई ढील। उन्होंने पहली बार भारत में सामने आए डेल्टा स्वरूप को यहां जड़ें जमाने दीं। इसे वही कहते हैं जो यह है। इसका आरोप उन्हीं पर डालते हैं जिनके जिम्मे यह होना चाहिए। इस देश में यह 'जॉनसन स्वरूप' है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें