फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना को लेकर चीन पर फिर किया हमला, कहा- यह बड़ी गलती

Fri, 08 May 2020 09:05 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चीन पर हमला किया है। ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि चीन से दुनियाभर में घातक कोरोनावायरस का प्रसार या तो चीन की ओर से एक बड़ी गलती थी या शायद यह उसकी अक्षमता थी।

विज्ञापन


उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में संवाददाताओं से कहा, इसे (कोरोनावायरस) शुरुआत में ही रोका जा सकता था। इसके बारे में पता चलते ही इसे रोका जा सकता था। यह करना आसान था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा या तो उन्होंने एक भयानक गलती की, या शायद यह उनकी अक्षमता थी। उन्होंने अपना काम सही तरीके से नहीं किया जो उन्हें करना चाहिए था। यह बहुत गलत है। 
विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कोरोना से 2,64,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 37 लाख लोग संक्रमित हैं। अकेले अमेरिका में, 76,000 से अधिक अमेरिकियों की मृत्यु हो गई है और 12 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
 
ट्रंप ने आगे कहा कि यह घातक वायरस 180 से अधिक देशों में फैल गया है। इस बीच, हाउस रिपब्लिकन लीडर केविन मैकार्थी ने चाइना टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की। यह टीम चीन से वर्तमान में और उभरते न्यायिक खतरों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस के प्रयासों को मजबूत करने में मदद करने के लिए प्रमुख समितियों के चुनिंदा सदस्यों को एक साथ लाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें