फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण 24 घंटे में 4491 लोगों की मौत, एक दिन में मृतकों का सर्वाधिक आंकड़ा

Fri, 17 Apr 2020 10:50 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया त्राहिमाम कर रही है। वहीं, इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में गुरुवार को मरने वाले लोगों की संख्या 32,917 पहुंच गई।

विज्ञापन


जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 4,491 लोगों की मौत हुई जो वैश्विक महामारी के कारण एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

मौत के इन आंकड़ों में वे मामले शामिल हैं जिनमें मौत की वजह कोविड-19 के होने का संदेह है। इन मामलों को पहले के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था। इस हफ्ते न्यूयार्क सिटी ने घोषणा की थी कि मृतक संख्या में 3,778 लोगों की मौत के ऐसे मामलों को शामिल किया जाएगा जिनमें व्यक्ति की मौत की संभावित वजह यह वैश्विक महामारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कोविड-19 के कारण दुनिया में सर्वाधिक लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। अमेरिका में संक्रमण के 6,67,800 से अधिक मामले सामने आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें