फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज के संपर्क में आए व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के दो सदस्य, खुद को किया क्वारंटीन

Sun, 10 May 2020 08:34 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
व्हाइट हाउस
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के आगे दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका घुटने टेकते हुए नजर आ रहा है। वहीं, अमेरिका में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए गठित व्हाइट हाउस टास्क फोर्स के दो सदस्यों ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क में आने पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन


यह एक कड़वी सच्चाई है कि देश की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली इमारत भी कोरोना से सुरक्षित नहीं है। अमेरिका में कोरोना से हालात बेहद खराब है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति न्यूयॉर्क की है, जहां देश में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। 


'सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन' (सीडीसी) ने शनिवार शाम एक बयान जारी कर कहा कि सीडीसी के निदेशक डॉ रॉबर्ट रेडफील्ड अगले दो हफ्तों तक टेलीवर्किंग (फोन और कंप्यूटर की मदद से घर से काम करना) करेंगे, क्योंकि वह व्हाइट हाउस में एक संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क में आए थे। बयान में कहा गया है कि वह अभी ठीक महसूस कर रहे हैं और उनमें कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन


इससे कुछ घंट पहले ही, 'फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन' (एफडीए) ने पुष्टि की कि एफडीए के आयुक्त स्टीफन हान एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, जो कोरोना संक्रमित था। इसके बाद एहतियातन उन्होंने खुद को दो सप्ताह तक क्वारंटीन कर लिया है। हालांकि, उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 

गौरतलब हो कि शुक्रवार को उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रेस सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस तरह वह व्हाइट हाउस कॉम्पलैक्स में काम करने वाली दूसरी संक्रमित हैं, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई। वहीं, इससे पहले व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि की थी कि ट्रंप के निजी सहायक के रूप में सेवारत एक सैन्य सदस्य बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। 

बता दें कि दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 40 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन


दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 78 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें