फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में चीन के खिलाफ आवाज तेज, निक्की हेली ने ‘साम्यवादी चीन को रोको’ अभियान किया शुरू

Sat, 25 Apr 2020 10:59 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
निक्की हेली (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी पर झूठ बोलने को लेकर अमेरिका में चीन के खिलाफ आवाज तेज हो गई है। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने जोर दिया है कि चीन की ‘साम्यवादी सरकार को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बारे में झूठ बोलने के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


40,000 से ज्यादा लोगों ने किए हस्ताक्षर 
उन्होंने एक ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कराने का अभियान शुरू किया है जिसमें अमेरिकी संसद से इस मामले पर प्रतिक्रिया देने की अपील की गई है। ‘साम्यवादी चीन को रोको’ याचिका पर शुक्रवार रात तक 40,000 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके थे। भारतीय मूल की अमेरिकी नेता ने इस याचिका पर 1,00,000 हस्ताक्षर प्राप्त करने के लक्ष्य से अभियान शुरू किया है।

झूठ बोलने के लिए चीन को ठहराया जाए जिम्मेदार
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत, 48 वर्षीय हेली ने कहा, चीन की साम्यवादी सरकार को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बारे में झूठ बोलने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और अमेरिकी संसद को अब प्रतिक्रिया देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, चीन को अमेरिका और दुनियाभर में अपना प्रभाव कायम करने से रोकने की जंग में हमारे साथ शामिल हों। इस याचिका पर हस्ताक्षर करें और अपने दोस्तों के साथ भी इसे साझा करें।
विज्ञापन


सांसदों से की जांच करने की अपील
इसके अलावा याचिका में सांसदों से इस बात की जांच करने की अपील की गई है कि क्या चीन ने कोरोना वायरस के प्रकोप पर पर्दा डालने की कोशिश की। साथ ही अहम चिकित्सीय आपूर्तियों और दवाओं के लिए चीन पर अमेरिका की निर्भरता को खत्म करने, चीन को अमेरिका द्वारा इसका भुगतान करने पर मजबूर करने और चीन के कारण परेशानी झेल रहे ताइवान का समर्थन करने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें