फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जैसे-जैसे कोरोना बढ़ेगा, चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा और बढ़ता जाएगा

Wed, 01 Jul 2020 09:46 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका और चीन के बीच चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे चीनी वायरस बता चुके हैं और उन्होंने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव की जिम्मेदारी भी चीन के सिर मढ़ी है। 

विज्ञापन


वहीं, एक बार फिर मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर कोरोना वायरस को लेकर हमला बोला और कहा कि उनका चीन के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है। दरअसल, अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि महामारी पर वे पूरी तरह से नियंत्रण कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद से ही ट्रंप चीन से और ज्यादा नाराज हो गए हैं। 


यह भी पढ़ें: चीन ने अमेरिका को नए हांगकांग सुरक्षा कानून को लेकर उस पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ चेतावनी दी
विज्ञापन


ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट किया, 'जैसे-जैसे मैं पूरी दुनिया में महामारी का भद्दा रूप फैलते देख रहा हूं जिसमें अमेरिका को महामारी से हुई भारी क्षति भी शामिल है, वैसे-वैसे चीन के खिलाफ मेरा गुस्सा बढ़ता जाता है।'     
 

बता दें कि, अमेरिका में महामारी का रूप भयावह होते जा रहा है। कोविड-19 की वजह से अमेरिका में अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस खतरनाक वायरस से 1,30,122 लोगों की मौत हो चुकी हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अब तक पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ पांच लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है। हालांकि, करीब 58 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। दुनिया के 70 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं। इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 73 लाख से अधिक है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें