फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में महामारी से लड़ने को जुटे हजारों पोलियो कर्मियों की गई नौकरी

Thu, 13 Aug 2020 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद/लंदन
विज्ञापन
इमरान खान - फोटो : social media
विज्ञापन
दुनिया में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 2.05 करोड़ के पार हो गई है वहीं मृतकों की संख्या 7.49 लाख से अधिक हो चुकी है। इस बीच, पाकिस्तान में बेकाबू संक्रमण के चलते महामारी से लड़ने के लिए जुटाए गए पाक पोलियो अभियान के करीब 11,000 कार्यकर्ताओं को फंडिंग में कटौती के चलते नौकरी खोनी पड़ी है। जबकि ब्रिटिश अर्थव्यवस्था भी 11 वर्ष बाद आधिकारिक रूप से मंदी का शिकार हुई है।
विज्ञापन


पाकिस्तान में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जुटाए गए कार्यकर्ताओं को पोलियो कार्यक्रम पुनर्गठन और फंड कटौती के कारण नौकरी गंवानी पड़ी है। अरब न्यूज ने पोलियो खत्म करने के लिए देश के राष्ट्रीय आपातकालीन संचालन केंद्र के समन्वयक राणा मुहम्मद सफदर के हवाले से कहा है कि नौकरी खोने वालों में ज्यादातर वे महिलाएं हैं जो सिंध और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों से आती हैं। हालांकि सफदर ने यह फैसला पिछले साल के अंत में लेने की बात कही।
 

ऑस्ट्रेलिया : संक्रमण से अब तक 352 की मौत, 414 नए संक्रमित

कोरोना संक्रमण के कारण ऑस्ट्रेलिया में मरने वालों की कुल संख्या 352 हो गई। वहीं, बुधवार को सिर्फ 21 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही संक्रमण के 428 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 22,127 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें