फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने जारी की कोरोना की पहली टाइमलाइन, वुहान में दिसंबर अंत में हुई थी वायरस की पहचान

Mon, 06 Apr 2020 10:33 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

चीन द्वारा जारी टाइम लाइन के मुताबिक, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट दी थी कि दिसंबर के अंत में वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने चीन के हुबेई प्रांत में 'अज्ञात कारण से निमोनिया' के मामले पाए थे। 20 दिसंबर को वुहान म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने अपने नियंत्रण के अधीन आने वाले अस्पतालों को इस अज्ञात कारण से हो रहे निमोनिया के मरीजों का इलाज पूरी सतर्कता से करने के निर्देश जारी किए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस की उत्पत्ति का केंद्र रहे वुहान में इस वायरस की पहचान दिसंबर के अंत में हो पाई थी जहां इसे 'अज्ञात कारण से निमोनिया' कहा गया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संबंधी जानकारी छिपाने के आरोप पर आलोचना झेल रहे चीन ने यह जानकारी सोमवार को दी। चीन ने पहली बार कोविड-19 पर नियंत्रण और उपचार को लेकर आधिकारिक टाइम लाइन जारी की है। 

विज्ञापन

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति से अबतक चीन में इस वायरस की वजह से 3331 लोगों की जान जा चुकी है और रविवार तक चीन में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 81,708 थी। आयोग ने बताया कि देश में 1299 लोगों का अभी भी इलाज किया जा रहा है। वहीं, 77,078 रोगियों को सफल उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 

जानलेवा कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी के साथ फैल रहा है। जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के डाटा के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में अभी तक 70 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है वहीं,  दुनिया भर के 180 देशों में 12 लाख से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। 
विज्ञापन

चीन द्वारा जारी टाइम लाइन के मुताबिक, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रिपोर्ट दी थी कि दिसंबर के अंत में वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने चीन के हुबेई प्रांत में 'अज्ञात कारण से निमोनिया' के मामले पाए थे। 20 दिसंबर को वुहान म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन ने अपने नियंत्रण के अधीन आने वाले अस्पतालों को इस अज्ञात कारण से हो रहे निमोनिया के मरीजों का इलाज पूरी सतर्कता से करने के निर्देश जारी किए थे। 

बता दें कि चीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना वायरस से संबंधित सही जानकारी छिपाने के आरोप लग रहे हैं। पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चीन कोरोना वायरस से जुड़ी हुई अहम जानकारियां छिपा रहा है, जिसकी कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ रही है। ट्रंप साफ तौर पर इस वैश्विक महामारी के लिए बीजिंग को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें