फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: डेल्टा वैरिएंट को लेकर अमेरिका चिंतित, कहा- इसके अधिक संक्रामक होने की आशंका

Fri, 18 Jun 2021 07:36 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप का पता सबसे पहले भारत में चला था और ब्रिटेन में इसके काफी मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका स्थित सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक रोशेल वालेंस्की ने कहा है कि उन्हें आशंका है कि कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के संक्रमण की प्रबलता रहेगी। कोरोना वायरस का डेल्टा स्वरूप का पता सबसे पहले भारत में चला था और ब्रिटेन में इसके काफी मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


वालेंस्की ने शुक्रवार को एबीसी के गुड मॉर्निंग अमेरिका से कहा कि इस डेल्टा स्वरूप के अधिक संक्रामक होने के चलते, इसको लेकर चिंता है, हमारे टीके कारगर हैं या नहीं। उन्होंने अमेरिकियों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि आप इस डेल्टा स्वरूप से सुरक्षित रहेंगे।

वालेंस्की ने कहा कि अगले हफ्ते एक सलाहकार समिति 30 साल से कम उम्र के लगभग 300 लोगों में ह्रदय में शोध होने की रिपोर्ट पर गौर करेगी, जिन्होंने कोरोना वायरस का टीका लिया था। वालेंस्की ने कहा कि टीके की 20 करोड़ से अधिक खुराक दी गई हैं और वास्तव में ये मामले वास्तव बहुत दुर्लभ हैं। उन्होंने कहा कि हृदय की समस्या आम तौर पर आराम करने और मानक दवाओं के सेवन से ठीक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें