फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस का कहर : चीन में मृतकों की संख्या 1523 हुई, 66 हजार से ज्यादा संक्रमित

Sat, 15 Feb 2020 08:59 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोनावायरस अब दुनिया के 29 शहरों में पहुंच चुका है। गुजरते समय के साथ ये वायरस और भी विकराल रूप लेता जा रहा है। खासकर चीन में लगातार लोगों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
वुहान अस्पताल में इलाज कराते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहद खतरनाक साबित होते जा रहे कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन सरकार द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण चीन में 143 और लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,523 हो गई है।

विज्ञापन


चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शुक्रवार को इस विषाणु के संक्रमण के कारण 143 लोगों की मौत हुई और 2,641 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। चीन में इस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 66,492 हो गई है। आयोग ने बताया कि इस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में शुक्रवार को 139 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हेनान में दो और बीजिंग एवं चोंगक्विंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई।

इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस बीमारी के उपचार एवं रोकथाम के लिए कृत्रिम मेधा और क्लाउड कम्प्युटिंग जैसी डिजिटल तकनीकों की मदद लिए जाने की अपील की। वुहान के अस्पतालों में सामग्रियां पहुंचाने और अन्य कार्यों में मदद के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


चीन के वुहान शहर में पैदा हुआ कोरोनावायरस अब दुनिया के 29 शहरों में पहुंच चुका है। गुजरते समय के साथ ये वायरस और भी विकराल रूप लेता जा रहा है। खासकर चीन में लगातार लोगों की मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
 

जापान के तट पर खड़े जहाज में तीसरा भारतीय भी संक्रमित

जापान के तट से दूर खड़े जहाज डायमंड प्रिंसेस में एक और भारतीय जानलेवा कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ ही संक्रमित भारतीयों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। जापान में भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बताया, जहाज में सवार भारतीय क्रू के तीसरे सदस्य का टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया। अब तक जहाज पर 218 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसमें 132 क्रू सदस्यों के साथ कुल 138 भारतीय सवार हैं। 

भारतीय दूतावास ने कहा, भारतीय क्रू के तीनो सदस्यों समेत 218 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें अलग रखा गया है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार किसी अन्य भारतीय में कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। तीनों भारतीयों की हालत स्थिर बनी हुई है। जहाज पिछले सप्ताह 3711 यात्रियों को लेकर जापान के तट पर पहुंचा था। हांगकांग में उतरे एक यात्री के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जहाज को तट से दूर रखा गया है। 
 

जहाज पर सवार तीन संक्रमित भारतीयों की हालत में सुधार: भारतीय दूतावास

जापान में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि जापानी तट के पास एक क्रूज जहाज पर सवार एवं कोरोनावायरस से संक्रमित तीन भारतीयों की हालत में सुधार हुआ है और पृथक रखे गए इस जहाज पर भारतीयों में संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है।

जापान के तट पर इस महीने की शुरुआत में पहुंचे इस क्रूज जहाज पर सवार 3,711 लोगों में कुल 138 भारतीय हैं। इनमें चालक दल के 132 सदस्य और छह यात्री शामिल हैं।

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर मौजूद तीन भारतीयों समेत 218 लोग घातक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में हैं।

जापान स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह जापान के तट पर खड़े इस क्रूज जहाज को पृथक रखे जाने की अवधि खत्म होने पर उसमें सवार सभी भारतीयों को उतारने के प्रयास कर रही है।

दूतावास ने ट्वीट किया कि यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि कोविड-19 (कोरोनावायरस) से संक्रमित तीन भारतीयों की हालत में सुधार हुआ है और जहाज पर भारतीयों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं है। 

भारतीय दूतावास जापानी अधिकारियों, जहाज प्रबंधन कंपनी और जहाज में सवार भारतीय नागरिकों के साथ संपर्क में है। पिछले महीने हांगकांग में एक यात्री को उतारे जाने के बाद उसमें कोरोनावायरस की पुष्टि होने के बाद से जहाज को पृथक रखा गया है।

दूतावास ने जहाज पर मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को ई-मेल भेजकर सभी तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। दूतावास ने अपने फेसबुक पेज पर कहा कि उन सभी से जापान सरकार के स्वास्थ्य और अलग रखे जाने के प्रोटोकॉल का पालन करने का भी आग्रह किया गया है।

आईटीबीपी केंद्र में रखे गए लोगों को अगले सप्ताह छोड़ दिया जाएगा

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने कहा है कि छावला के आईटीबीपी केंद्र पर बनाए गए विशेष वार्ड में रखे गए सभी सात बच्चों समेत 406 लोगों के हालत स्थिर है। उनके जांच के नमूनों के नेगेटिव आते ही उन्हें अगले सप्ताह यहां से रवाना कर दिया गया जाएगा। 

विज्ञापन

अगले सप्ताह चीन पहुंचेगा डब्लूएचओ का विशेष दल

कोरोनावायरस को रोकने के लिए चीन की मदद करने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के विशेषज्ञ इस सप्ताह बीजिंग पहुंच रहे हैं। डब्लूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेबियस ने कहा कि कोरोनावायरस को लेकर चीन की मदद करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संयुक्त मिशन की पूरी टीम के सप्ताहांत पर चीन पहुंचने की उम्मीद है।

टीम में 12 अंतरराष्ट्रीय और डब्ल्यूएचओ विशेषज्ञ और उनके समान चीनी समकक्ष होंगे। डब्ल्यूएचओ की एक उन्नत टीम सोमवार को यहां पहले ही पहुंच चुकी है। टेड्रोस ने कहा कि चीन के इस अभियान में डाटा की समीक्षा की जाएगी। साथ ही इस वायरस के प्रभाव को समझने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की मदद ली जाएगी। 

टेड्रोस ने कहा कि संयुक्त मिशन का एक लक्ष्य COVID- 19 प्रतिक्रिया के बारे में और चीन और विश्व स्तर पर तैयारियों की गतिविधियों में अगले कदमों के बारे में जनता को तेजी से सूचित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें