फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अब तक कोई चर्चा नहीं, चीन के पास है अध्यक्षता

Fri, 27 Mar 2020 03:35 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
UNCS (File Photo) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबकि दुनिया में कोरोना वायरस के सर्वाधिक पुष्ट मामलों की संख्या अमेरिका में है। वहीं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तेजी से गहरा रहे कोरोना वायरसस संकट पर चर्चा करने के लिए अब तक कोई बैठक निर्धारित नहीं की गई है। इसे लेकर अब चीन पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन के पास है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के मामले दुनियाभर में 5,30,000 से ज्यादा हो गए हैं और करीब 24,000 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनियाभर में कोविड-19 के मामले 5,31,860 हो गए हैं और कुल 24,057 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में चीन और इटली से भी ज्यादा 85, 653 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोविड-19 के कारण करीब 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक, विश्व भर में संयक्त राष्ट्र के 78 कर्मचारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। चीन की 15 राष्ट्रों की परिषद की अध्यक्षता 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी और कोविड-19 वैश्विक महामारी पर चर्चा करने के लिए मार्च में सुरक्षा परिषद की कार्यसूची में कोई बैठक शामिल नहीं है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने बताया कि मानवीय सुरक्षा को इतने गंभीर तरीके से प्रभावित करने वाले मुद्दे पर परिषद की चुप्पी दिखाती है कि यह निश्चित तौर पर वक्त की चुनौतियों से निपटने के मकसदों के लिए उचित नहीं है। सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहयोग मिशन के कार्य पर चर्चा की।

बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र में चीनी मिशन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि परिषद के सदस्यों ने लीबिया में कोविड-19 वैश्विक महामारी के संभावित प्रभावों पर चिंता जाहिर की और पक्षों ने तत्काल संघर्ष रोकने तथा देश भर में अबाधित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की। इस पूरे बयान में कोविड-19 का बस इतना ही जिक्र था।

अप्रैल में परिषद की अध्यक्षता डॉमिनिकन गणराज्य को हासिल हो जाएगी। इस महीने की शुरुआत में परिषद की अध्यक्षता संभालने से पहले झांग से पूछा गया था कि क्या चीन कोरोना वायरस आपदा पर चर्चा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें