फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : देश की लाज बचाने को दानदाता बन रहीं चीनी कंपनियां

Wed, 10 Jun 2020 06:01 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, बीजिंग। 
विज्ञापन
चीन-कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कोरोना वायरस फैलाने के आरोपों से घिरा चीन अब दान के जरिए खुद की लाज बचाता नजर आ रहा है। चीन की कंपनियां बड़ी दानदाता बनकर उभर रही हैं। अलीबाबा कंपनी के संस्थापक जैक मा ने अप्रैल में न्यूयॉर्क में भेजे गए एक हजार वेंटिलेटर के लिए भुगतान करने में मदद की।

विज्ञापन


जैक के फाउंडेशन ने अफ्रीका, दक्षिण अमेरिकी देशों और एशिया में भी वेंटिलेटर, मास्क और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति की है। टिकटॉक ने स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता के लिए 25 करोड़ डॉलर देने का वादा किया है। टेनसेंट ने 10 करोड़ डॉलर दिए हैं और कहा है कि उसने अमेरिका सहित 15 देशों में मास्क और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति की है।

कंप्यूटर निर्माता लेनोवो और इलेक्ट्रिक ऑटो कंपनी बीवाईडी ऑटो ने मास्क और अन्य वस्तुओं की आपूर्ति की है। हायर स्मार्ट होम का कहना है कि पाकिस्तान में उसके संयंत्रों के आसपास लोगों को भोजन दिया जा रहा है। इस पहल से चीन की छवि को सुधारने में मदद मिली है, जिसे वायरस के उभरने और जानकारी छिपाने के आरोपों के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें