फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस का सहायक कोरोना संक्रमित पाया गया, एकांतवास में गए

Mon, 11 May 2020 06:22 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
विज्ञापन
Mike Pence
विज्ञापन

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस उनके एक सहायक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एकांतवास में चले गए हैं। बता दें कि अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना से संक्रमित 776 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल मामले बढ़कर 79,522 हो गए हैं।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस तक पहुंचा कोरोना
अमेरिका में कोरोना वायरस ने व्हाइट हाउस तक अपने पैर पसार लिए हैं। व्हाइट हाउस में एक नौसेना के अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक महिला अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।

यह महिला अधिकारी अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की प्रवक्ता कैटी मिलर थीं। वह व्हाइट हाउस में दूसरी ऐसी अधिकारी हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। मिलर से पहले व्हाइट हाउस में तैनात नौसेना के अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बात की जानकारी होने पर कहा था कि वह अब रोजाना अपनी कोरोना जांच कराएंगे।
विज्ञापन


सैन्य इकाई के सदस्य की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
बता दें कि इससे पहले जिस अमेरिकी नौसेना अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी सहायकों में से एक थे। सीएनएन ने भी अपनी रिपोर्ट कहा था कि यह अधिकारी व्हाइट हाउस में तैनात सैन्य इकाई के सदस्य हैं।

रिपोर्ट में कहा गया था कि अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ट्रंप परिवार के इस महामारी से संक्रमित होने के सवाल उठने लगे हैं। हालांकि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव होगन गिडली ने एक बयान में कहा था कि हमें व्हाइट हाउस मेडिकल इकाई से हाल ही में पता चला है कि अमेरिकी सेना का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जो व्हाइट हाउस परिसर में काम करता है।' रिपोर्ट के अनुसार, अपने अधिकारी के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार मिलने पर राष्ट्रपति ट्रंप दुखी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें