फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में संक्रमण दर इन देशों के मुकाबले कम, जानें कहां कितने दिन में दोगुने हुए मामले

Fri, 01 May 2020 05:43 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इटली में मास्कर पहनकर घर से बाहर निकली महिलाएं। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका, इटली, स्पेन और ब्रिटेन के मुकाबले भारत में संक्रमण और मौतों के दोगुने होने की दर काफी कम है। स्वास्थ्य मंत्रालय व वैश्विक स्तर पर संक्रमण व मृत्यु के आंकड़े दर्ज करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, भारत में मामले 500 से 1,000 होने में पांच दिन, 2,000 मामले होने में चार दिन लगे। 4,000 तक पहुंचने में तीन दिन ही लगे, मगर दोगुना 8,000 होने में छह दिन लग गए। 16,000 तक आठ दिन व दोगुने यानी 32,000 होने में 10 दिन लगे। 

  • 500 से 1,000 होने में अमेरिका में 3 दिन, इटली, स्पेन व ब्रिटेन में 2 दिन।
  • 1000 से 2,000 होने में अमेरिका, इटली व स्पेन में 2-2 दिन, ब्रिटेन में चार दिन। 
  • 4,000 होने में अमेरिका-ब्रिटेन  में तीन दिन, इटली में चार दिन, स्पेन में दो दिन 
  • 8,000 होने में अमेरिका में दो दिन, इटली, स्पेन व ब्रिटेन में तीन दिन। 
  • 16,000 केस अमेरिका में दो दिन, इटली-ब्रिटेन में 4 दिन, स्पेन में 3 दिन। 
  • 32,000 पहुंचने में अमेरिका में दो दिन, इटली- ब्रिटेन में पांच दिन, स्पेन में चार दिन लगे। 

मौतों की दर भी नीची

  • भारत में 4,067 मामलों में 100 मौत हो चुकी थी। वहीं, फ्रांस में 5,423, इटली में 3,089, स्पेन में 4,231 और ब्रिटेन में 2,630 और ब्राजील में 3,904 मरीजों में से 100 की मौत हुई थी।
  • भारत में 15,712 मामलों पर मरने वालों की संख्या 500 के पार हुई। वहीं, फ्रांस में 14,459, इटली में 10,149, स्पेन में 13,716, ब्रिटेन में 11,658 मरीजों में से 500 की मौत हुई।

विज्ञापन




हालात और विकट होने की आशंका 

  • सर्दियों में महामारी बढ़ी तो वर्ष 2020 अमेरिका में गर्भवती महिलाओं के लिए नया संकट लेकर आएगा।
  • महिलाओं के लिए नियमित जांच और इलाज के लिए संसाधन मुहैया करवाना मुश्किल होता जाएगा।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष नीति बनाने की जरूरत है। उन्हें संक्रमण से बचाना प्राथमिकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें