फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के गंभीर मरीजों की जान बचाएगी हेमोलंग रेस्पिरेटरी डिवाइस

Thu, 30 Apr 2020 07:05 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन।
विज्ञापन
Hemolung Respiratory Device
विज्ञापन

अमेरिका की पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी डिवाइस तैयार की है, जिसकी मदद से मरीजों के खून में मौजूद ऑक्सीजन को आसानी से निकाला जा सकता है। यह डिवाइस मरीज के लिए फेफड़े का काम करेगी जैसे डायलिसिस की मशीन किडनी का काम करती है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के स्वॉनसन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के बायो इंजीनियर प्रो. विलियम फेडरस्पील का कहना है कि हेमोलंग मशीन से खून में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड को आसानी से निकाला जा सकता है। वे बताते हैं कि वेंटिलेटर से फेफड़ों को अधिक नुकसान हो रहा है। इस मशीन के चलते मरीज को बेहोश नहीं करना पड़ेगा। 

मशीन को एफडीए की मंजूरी
एफडीए ने आपातकाल में इसके इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे गंभीर कोरोना रोगियों को बचाया जा सकेगा।

सीओपीडी मरीजों के लिए बनी
सीओपीडी और श्वास के गंभीर रोगियों के लिए यह मशीन बनाई गई थी। यूरोप में इस मशीन को अनुमति 2013 में मिल गई थी जबकि अमेरिका में अभी इसका क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें