फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: मीडिया की गैर मौजूदगी में ट्रंप नामित होंगे राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार

Mon, 03 Aug 2020 05:03 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : White House
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा नामित करने के लिए होने वाला मतदान निजी तौर पर कराया जाएगा, जिसमें पत्रकार मौजूद नहीं होंगे। ट्रंप ने पिछले महीने फ्लोरिडा में होने वाले सम्मेलन को कोरोना का हवाला देते हुए रद्द कर दिया था।

विज्ञापन


रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की एक प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 336 प्रतिनिधि 24 अगस्त को उत्तर कैरोलिना के शार्लोट में ट्रंप को एक बार फिर ग्रैंड ओल्ड पार्टी (जीओपी) का उम्मीदवार बनाने के लिए औपचारिक रूप से मतदान करेंगे।

नामांकन सम्मेलनों में पारंपरिक रूप से मीडिया की मौजूदगी बहुत अहम मानी जाती है, क्योंकि राजनीतिक पार्टियां कार्यक्रमों के जरिये अपना संदेश अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती हैं। अगर जीओपी अपने इस फैसले पर कायम रहती है, तो यह आधुनिक इतिहास का पहला पार्टी नामांकन सम्मेलन होगा, जिसमें मीडियाकर्मी मौजूद नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें