फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में 90 स्वस्थ युवाओं को वायरस से किया जाएगा संक्रमित

Thu, 22 Oct 2020 07:32 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोना की वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिक एक जोखिम भरा परीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं। लंदन के इंपीरियल कॉलेज के मुताबिक, चैलेंज स्टडी के तहत 18 से 30 वर्ष के 90 स्वस्थ लोगों को वायरस से संक्रमित किया जाएगा।

विज्ञापन


सह-शोधार्थी प्रो. पीटर ओपनशॉ का कहना है कि इस तरह के अध्ययन किसी रोग के बारे में बहुत अधिक सूचनात्मक होते हैं। परीक्षण को लेकर नियामक संस्थाओं और एथिक्स कमेटी की मंजूरी मिलती है तो अगले साल जनवरी में परीक्षण हुआ और मई 2021 में परिणाम आ जाएगा। नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) के विशेषज्ञों को इसके लिए 3.36 करोड़ का बजट जारी होगा। ब्रिटेन पहला देश होगा जहां विमेन चैलेंज ट्रायल को अंजाम दिया जाएगा।

पहले चरण में कम स्तर पर संक्रमण
वैज्ञानिकों के अनुसार, पहले चरण में लोगों को वायरस से कम स्तर पर संक्रमित किया जाएगा। इसके बाद वैज्ञानिक ये पता करेंगे कि कैसे वैक्सीन इस स्तर पर शरीर में काम करेगी। इसके अलावा इम्यून सिस्टम और इलाज पर इसका क्या असर हुआ। परीक्षण में शामिल सभी लोग डॉक्टर और वैक्सीन के जानकारों की निगरानी में रहेंगे, जो कई मापदंडों के आधार पर नजर रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें