फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट से उबरने में द. अफ्रीका की भारत पर नजर

Sat, 13 Feb 2021 04:11 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जोहानिसबर्ग।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या जहां 20.83 करोड़ पार हो गई है वहीं मृतक संख्या भी 23.80 लाख से अधिक हो चुकी है। इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भारत से उम्मीद जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, भारत उन देशों में शामिल है, जिन पर हम कोरोना संक्रमण से टूटी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए दक्ष लोगों को आकर्षित करने और पर्यटन को बढ़ावा देने की उम्मीद कर रहे हैं।

राष्ट्रपति ने देश के नाम अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा, हमारे वीजा और आव्रजन क्षेत्र में सुधार के लिए संबद्ध विभागों के साथ मिल कर काम चल रहा है, ताकि कौशल को आकर्षित किया जा सके और पर्यटन को विकसित किया जा सके।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा, वैश्विक परिवहन सुचारू होने पर हम भारत समेत चीन, नाइजीरिया, केन्या और दस अन्य देशों से लोगों को पर्यटन के लिए आकर्षित करने के लिए ई-वीजा कार्यक्रम शुरू करेंगे।

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में 150 से ज्यादा भारतीय कंपनियां मौजूद हैं और व्यापक क्षेत्रों में कौशल विकास में योगदान दे रही हैं। भारत से बड़ी संख्या में पर्यटक दक्षिण अफ्रीका जाते हैं।

दुबई में भारतीयों को दूतावास न आने की सलाह
दुबई में भारत के वाणिज्य दूतावास ने भारतीय नागरिकों को बहुत जरूरी ना होने पर कार्यालय आने से बचने का सुझाव दिया है। साथ ही कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मंचों का इस्तेमाल करने को कहा है। भारतीय मिशन ने ट्विटर पर यह परामर्श जारी किया है। बता दें कि दुबई में पिछले कुछ सप्ताह में कोविड-19 के नए मामले अधिक सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें