फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक हुए मरीजों को त्वचा संबंधी परेशानी, नए शोध में खुलासा

Mon, 02 Nov 2020 09:07 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
चर्म रोग से परेशान कोरोना से रिकवर होने वाले मरीज
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी और इसके बाद के असर को लेकर देश और दुनिया में तरह-तरह के शोध हो रहे हैं और हर शोध एक नया खुलासा करता है। हाल ही में किए गए शोध से पता चला है कि कोरोना से ठीक हुए लोगों में लंबे समय बाद चर्मरोग की परेशानी सामने आने लगी हैं।

विज्ञापन



मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल (एमजीएच) के शोधकर्ताओं की ओर से यूरोपियन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी एंड वेनेरोलॉजी के 29वें अधिवेशन में रखे गए शोख के निष्कर्ष से यह बात सामने आई है कि कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों में लंबे समय के बाद कुछ दिक्कतें दिखाई पड़ती हैं।


त्वचा संबंधी दिक्कतों वाले मरीजों का विश्लेषण करने के लिए शोधकर्ताओं ने अप्रैल 2020 में इंटरनेशनल लीग ऑफ डर्मेटोलॉजिकल सोसाइटीज और अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के साथ मिलकर एक अंतरराष्ट्रीय विवरण तैयार किया था। शोधकर्ताओं ने कोरोना से संक्रमित मरीजों और उनमें त्वचा संबंधी लक्षणों के दिखाई पड़ने वाली अवधि के दौरान डॉक्टरों से संपर्क किया।
विज्ञापन


इस अध्ययन से यह पता चला कि कोरोना से ठीक हुए मरीज लंबे समय बाद चर्मरोग की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने ऐसे एक हजार मरीजों का विश्लेषण किया, जो कोरोना से रिकवर होने के बाद चर्मरोग संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। 
विज्ञापन


39 देशों के 224 संदिग्ध मामलों और कोरोना के 90 पुष्ट मामलों में त्वचा संबंधी लक्षणों के दिखाई पड़ने की औसत अवधि 12 दिन थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें