कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में लोगों को कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस जानलेवा वायरस की वजह से अब अर्थव्यवस्थाओं पर भी गहरा प्रभाव पड़ने लगा है। एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने इस संबंध में बुधवार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस वायरस ने एक सदी में सबसे खराब वैश्विक मंदी को जन्म दिया है और अभी यह दर्द खत्म नहीं हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा अधिकृत आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वायरस ने दुनियाभर में 70 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और कम से कम 411,000 लोगों की जान ले चुका है।