फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : अमेरिका में जन्म दर सबसे निचले स्तर पर

Thu, 06 May 2021 06:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

  • चिंता और आर्थिक दबाव के कारण पड़ा असर
  • सीडीसी की रिपोर्ट में तथ्य आए सामने, 1979 के बाद सबसे बड़ी गिरावट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पिछले चार दशकों से अधिक समय में जन्म दर में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट करीब चार फीसदी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) को रिपोर्ट के अनुसार 1979 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जन्म दर में गिरावट का प्रमुख कारण कोरोना महामारी के दौरान चिंता घबराहट और आर्थिक स्थिति में गिरावट भी है।

विज्ञापन


30 से 40 की उम्र की महिलाओं में दिखी उदासीनता
परिवारों में आबादी को कम रखने की प्रवृत्ति हर वर्ग और समुदाय में देखी गई है। युवा दंपती तो परिवार सीमित रखने की मानसिकता काफी समय से बनाए हुए हैं। 30 और 40 वर्ष की उम्र की महिलाओं में अपेक्षाकृत जन्म दर थोड़ी बढ़ी हुई थी। नई रिपोर्ट के लेखक और सीडीसी के ब्रेडी हेमिल्टन ने कहा कि यह गिरावट उम्र दराज महिलाओं में भी देखने को मिली है।

जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट
सीडीसी की रिपोर्ट पिछले साल जारी किए गए 99 फीसदी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जन्म दर में गिरावट का प्रमुख कारण कोरोना महामारी के दौरान चिंता, घबराहट और आर्थिक स्थिति में गिरावट भी है। कई यूरोपीय देशों में भी जन्म दर में गिरावट दर्ज की गई है। इटली में पहली बार लगे लॉकडाउन के दौरान दिसंबर में करीब 22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें