फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: अमेरिका में भारतीय मूल की 14 वर्षीय लड़की ने जीता 18 लाख का इनाम

Tue, 20 Oct 2020 07:19 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
विज्ञापन
Anika chebrolu
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय मूल की मात्र 14 वर्षीय किशोरी अनिका चेब्रोलू ने कोरोना वायरस संक्रमण से निजात दिलाने में मददगार इलाज की खोज की है। अनिका ने अपने शोध के लिए 25 हजार डॉलर यानी करीब 18 लाख रुपये का इनाम जीता है।
विज्ञापन


यह घातक वायरस अपने प्रोटीन के जरिए अपना संक्रमण फैलाता है। अनिका ने बताया कि वह पिछले साल एन्फ्लुएंजा के कारण उसकी हालत नाजुक हो गई थी। इसलिए वह इसका इलाज खोजना चाहती थी। 

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद उसने इसका इलाज खोजने पर ध्यान केंद्रित किया। अमेरिकी कंपनी थ्रिएम द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता के फाइनल में अनिका समेत 10 प्रतिभागी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार प्रोटीन को निष्क्रिय करने के लिए अनिका ने एक मॉलिक्यूल की खोज की है। अनिका ने इन-सिलिको प्रक्रिया का इस्तेमाल कर इस मॉलिक्यूल को खोज निकाला जो सार्स कोविड-2 वायरस के स्पाइक प्रोटीन से जुड़ जाएगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें