फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान ने कोरोना के पहले टीके को दी मंजूरी, बुधवार से शुरू होगा टीकाकरण

Sun, 14 Feb 2021 10:00 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

जापान ने रविवार को कोविड-19 के अपने पहले टीके को औपचारिक मंजूरी दे दी और बुधवार से देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि उसने फाइजर इंक द्वारा विकसित और आपूर्ति किए जाने वाले टीके को मंजूरी दी है।

विज्ञापन


सरकारी पैनल ने शुक्रवार को कहा था कि जापान में हुए क्लिनिकल ट्रायल में पुष्टि हुई है कि टीके का प्रभाव जापान में भी उतना ही अच्छा है जितना विदेशों में है। इसके बाद यह घोषणा की गई है।

कई देशों ने पिछले साल दिसंबर में ही टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। अन्य कई देशों ने जनवरी में अभियान शुरू कर दिया था। मौजूदा योजना के तहत जापान में टीकाकरण बुधवार से शुरू होगा और करीब 20,000 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा।
विज्ञापन


उसके बाद करीब 37 लाख स्वास्थ्य कर्मियों की बारी आएगी, फिर देश के बुजुर्गों को अप्रैल से टीका लगना शुरू होने की संभावना है। आशा है कि जून तक देश में टीका लगवाने के पात्र सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लग जाएगा।

टीकाकरण को इस साल गर्मियों में राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापान को फाइजर से 14.4 करोड़ डोज, एस्ट्राजेनेका से 12 करोड़ डोज और मॉडर्ना से करीब पांच करोड़ डोज इस साल के अंत तक मिलने की संभावना है। यह जापान में सभी लोगों को टीका लगाने के लिए पर्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें