फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट : जरूरतमंदों तक आर्थिक पैकेज के डिजिटल भुगतान में भारत बेहतर

Thu, 02 Apr 2020 05:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
digital payment
विज्ञापन

कोरोना से जूझ रहे देश नागरिकों की मदद का हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अमेरिका-भारत सहित 50 से अधिक देश संकट में खाली बैठे कामगारों को तत्काल मदद को राशि सीधे उनके खातों में डाल रहे हैं।  राहतों के इस डिजिटल ट्रांसफर में दुनियाभर में मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन भारत की स्थिति बेहतर है।

विज्ञापन


वॉशिंगटन स्थित सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के नीति शोधकर्ता अनीत मुखर्जी ने कहा, गरीबों परिवारों को पेंशन-सब्सिडी जैसी राहतों के डिजिटल भुगतान में भारत अग्रणी है। दुनियाभर की सरकारों ने जब राशि जारी की, तो बड़ी चुनौती डिजिटल भुगतान की आई। 99 विकासशील देशों में 56% नागरिकों के पास ही फोन, बैंक खाते, आईडी हैं। भारत इस मामले मेें काफी आगे है। 

भारत में पहले से तैयारी, सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट की रिपोर्ट

डिजिटल भुगतान को लेकर भारत की पूर्व की तैयारियों का सबसे बड़ा फायदा मौजूदा संकट में दिख रहा है। आधार जैसी आईडी से जरूरतमंद की पहचान हुई। जनधन खातों के जरिये उन तक राशि पहुंचाई और इसकी सूचना के लिए मोबाइल की बेहतर पहुंच भी काम आई, जो इनके खातों से जुड़ी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें