फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन में कोरोनाः निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने पर 15 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य

Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 को लेकर देश में नए नियमों का एलान किया है। अब ब्रिटेन पहुंचने वालों को तीन दिन पहले की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा, अन्यथा उन्हें 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन का पालन करना होगा। नए नियम 18 जनवरी को सुबह चार बजे से अमल में लाया जाएगा।  निगेटिव रिपोर्ट नहीं होने पर आपको हो सकता है एयर लाइंस विमान में बैठाने से ही इनकार कर दे। यदि आप इसके बावजूद ब्रिटेन पहुंच गए तो क्वारंटीन करने के साथ ही जुर्माना भी किया जा सकता है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन ने दक्षिण अमेरिका और पुर्तगाल से आने वाली उड़ानों पर पहले  ही रोक लगा दी है। यह कदम ब्राजील में कोरोना के नए वैरिएंट की रिपोर्ट मिलने के बाद उठाया गया है। ब्रिटेन के परिवहन मंत्री ग्रांट शेप्स ने कहा कि शुक्रवार से पुर्तगाल के लोगों की एंट्री पर बैन लगाया गया है, क्योंकि दक्षिण अमेरिका से यूरोप आने वाले ज्यादातर लोग पुर्तगाल होकर आते हैं।

मैक्सिको में 21 हजार नए केस रू उधर मैक्सिको में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 21 हजार 366 कोरोना मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 1106 लोगों की जान भी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें