येरुशलम का पवित्र कब्र वाला चर्च
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के कारण येरुशलम के पवित्र कब्र वाले चर्च को 700 साल के बाद बंद कर दिया गया है। माना जाता है कि ईसा मसीह को यहीं पर सूली पर लटकाया गया था और उनके पार्थिव शरीर को यहीं दफनाया भी गया था। इस वजह से इस पवित्र स्थल की काफी मान्यता है। इससे पहले इस चर्च को 1349 में बंद किया गया था, जब यूरोप में ब्लैक प्लेग फैला था।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए पूरी दुनिया में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। लॉकडाउन के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलना मना है। पूरी दुनिया में मंदिर-मस्जिद से लेकर चर्च और गुरुद्वारे तक को बंद कर दिया गया है।