विश्व के तीन शीर्ष निकायों ने बुधवार को चेतावनी दी है कि यदि दुनिया में जारी कोरोना वायरस संकट का प्रबंधन ठीक से नहीं किया गया तो चारों तरफ भोजन की कमी का खतरा पैदा हो जाएगा। एजेंसियों के मुताबिक, दुनियाभर की कई सरकारों ने अपनी आबादी को लॉकडाउन कर दिया है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार और खाद्य आपूर्ति शृृंखला मंदी में घिर गई है।
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) के प्रमुख टेड्रो एडनॉम, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डोंग्यु और डब्ल्यूटीओ के निदेशक रॉबर्टो अजेवेडो ने संयुक्त रूप से इस संबंध में एक दस्तावेज पर दस्तखत किए।
उन्होंने कहा, भोजन की उपलब्धता के बारे में अनिश्चितता वैश्विक बाजार में निर्यात पर लगी रोक को आगे बढ़ा सकती है। जबकि मौजूदा हालात ऐसे हैं कि कई देशों के सुपरमार्केट की अलमारियां खाली होने लगी हैं।