वुहान के हेल्थ कमिशन ने फिर बयान जारी कर कहा कि यह वायरस इंसान से इंसान में नहीं फैलता और उनका कोई भी स्टाफ संक्रमित नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 6 जनवरी को अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि 59 लोग वुहान में न्यूमोनिया जैसी बीमारी से पीड़ित हैं। इसके बाद चीन ने लेवल-1 यात्रा निगरानी जारी की। चीन ने कहा कि लोग वुहान में जिंदा या मरे हुए जानवरों के बाजारों और बीमार लोगों से दूर रहें।
8 जनवरी को वायरस की पहचान
8 जनवरी को चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह दावा किया कि उन्होंने वायरस की पहचान कर ली है। हालांकि फिर उन्होंने कहा कि इस बात के साक्ष्य नहीं है कि यह वायरस इंसान से इंसान में फैल रहा है। जनवरी को पहली बार चीन से बाहर कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला थाईलैंड में सामने आया। इस मरीज ने वुहान की यात्रा की थी।
19 जनवरी को किया स्वीकार
14 जनवरी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि यह वायरस इंसान से इंसान में नहीं फैलता है। 15 जनवरी को वुहान के हेल्थ कमिशन ने कहा कि इंसान से इंसान में कोरोना वायरस के जाने की सीमित संभावना है। इसके बाद भी वुहान में भीड़ को जुटने दिया गया। 19 जनवरी को हेल्थ कमिशन ने ऐलान किया कि कोरोना वायरस के इंसान से इंसान में फैलने के दो मामले सामने आए हैं। चीन की इस देरी का नतीजा यह हुआ कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैल गया।