फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना के मामले 7.27 करोड़ के पार, अब तक 16 लाख से अधिक कोरोना मरीजों की मौत

Tue, 15 Dec 2020 02:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
कोरोना वायरस - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7.26 करोड़  से अधिक के आंकड़े को छू रही है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 72,740,961 हो गई है। संक्रमण से अब तक कुल 1,620,758 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


वहीं, 50,864,820 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर अमेरिका, भारत और ब्राजील में देखने को मिला है।

बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है। हालांकि, अन्य देशों ने इससे निपटने के लिए लगातार लॉकडाउन का सहारा लिया है। इटली में सरकार ने क्रिसमस और नव वर्ष पर संक्रमण के बढ़ने की आशंका को देखते हुए 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


जर्मनी: अब तक का सबसे सख्त लॉकडाउन
जर्मनी में एक बार फिर से लॉकडाउन शरू किया जा रहा है। लेकिन पहले कि तरह इस बार के लॉकडाउन में सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। 16 दिसंबर से 10 जनवरी तक रहने वाला लॉकडाउन जर्मनी के सभी 16 राज्यों में लागू होगा। जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने प्रांतों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत के बाद रविवार को यह घोषणा की है। इस दौरान ज्यादातर दुकानें, स्कूल, डे केयर सेंटर भी बंद रहेंगे।

मलेशिया: दुनिया की सबसे बड़ी दस्ताने की

कंपनी में कोरोना संक्रमित श्रमिक की मौत

मलेशिया की सबसे बड़ी दस्ताने बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि उसके एक कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना लक्ष्ण के बाद कर्मचारी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बता दें कि ‘टॉप ग्लव कॉर्प‘ दुनिया की सबसे बड़ी दस्ताने बनाने वाली कंपनी है। मृतक श्रमिक (29) नेपाल का रहने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें