फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के 10 फीसदी लोगों में ही कोरोना एंटीबॉडी मौजूद: डब्ल्यूएचओ 

Tue, 02 Mar 2021 01:20 AM IST
Amit Mandal एजेंसी, जिनेवा।
विज्ञापन
corona virus in world - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया में जहां संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ पार हो गई है वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी 25.44 लाख से अधिक हो चुका है। इस बीच, डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन के मुताबिक, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का अनुमान है कि वैश्विक आबादी के 10 फीसदी से भी कम लोगों में कोरोना वायरस एंटीबॉडी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


स्वामीनाथन ने डब्ल्यूएचओ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, बेशक कुछ जगहों में, विशेष रूप से घनी आबादी वाली शहरी बस्तियों में, जहां 50-60 फीसदी आबादी वायरस के संपर्क में है वहां एंटीबॉडीज बन गई होंगी। उन्होंने कहा, बड़े पैमाने पर प्रतिरक्षा हासिल करने का एकमात्र तरीका टीकाकरण है। स्वामीनाथन के अनुसार, वर्तमान में स्वीकृत टीके कोविड-19 से होने वाली मृत्यु से सुरक्षा प्रदान करते हैं। हल्के रोग और बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस संक्त्रस्मण के संबंध में टीकों की प्रभावशीलता का अभी भी अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें