फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ओम’ और ‘गणेश’ प्रिंट वाली लेगिंग पर विवाद के बाद रिटेलर कंपनी ने मांगी माफी

Wed, 28 Aug 2019 11:48 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लंदन के एक ऑनलाइन रिटेलर ने हिंदू देवताओं के प्रिंट वाली लेगिंग पर विवाद होने के बाद माफी मांगी है। कंपनी ने बाकायदा हिंदू समुदाय से माफी मांगने के बाद अपने उत्पाद को वापस ले लिया है। अमेरिका के एक हिंदू समूह ने इस ब्रांड की तीखी आलोचना करते हुए इसे बेहद अनुचित बताया था। 

विज्ञापन


अपनी स्टाइलिश लेगिंग्स के लिए मशहूर ‘इको फ्रेंडली’ कम्पनी एमीकाफाक्स, ‘ओम’ और ‘गणेश’ के प्रिंट वाली काली-सफेद लेगिंग्स 2,635 रुपये (30 पाउंड) में बेच रही थी। हिंदू देवताओं से जुड़ी इन लेगिंग्स में कंपनी ने अपने इन उत्पादों को नई शुरुआत का प्रतीक बताया था। इसे लेकर ब्रिटेन में पिछले कुछ सप्ताह से भारी विवाद खड़ा हो गया और वहां के अखबारों ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया।

कंपनी की सह-संस्थापक ने मांगी माफी 
फैशन मॉडल एवं ‘एमीकाफाक्स’ की सह-संस्थापक एमीली जेन ने कहा, 'मैं दुखी हूं कि मैंने लेगिंग्स पर ओम और गणेश प्रिंट कराके हिंदू लोगों को चोट पहुंचाई। मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था और मैं दिल से माफी चाहती हूं। उन्होंने कहा कि यह मेरी वेबसाइट से हटा ली जाएंगी।'
विज्ञापन


हिंदूवादी संगठन ने जताया था विरोध
यूनिवर्सल सोसाइटी ऑफ हिंदुइज्म के प्रमुख राजन जेड ने लेगिंग्स की आलोचना करते हुए इसे हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया था। राजन ने कहा था कि ओम और भगवान गणेश हिंदुओं के लिए पवित्र हैं। इनकी पूजा की जाती है और इन्हें पैरों में पहनने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें