फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस और फ्रांस में शैंपेन को लेकर विवाद, फ्रांसीसी कंपनी ने बंद किया निर्यात

Wed, 07 Jul 2021 12:43 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मॉस्को

सार

फ्रांस के व्यापार मंत्री फ्रांक रिएस्टेर ने कहा कि वह रूसी कानून पर नजर रख रहे हैं और वाइन उद्योग तथा फ्रांस के यूरोपीय साझीदारों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस ने रूस को शैंपेन निर्यात रोकने की बात कही है क्योंकि नए रूसी कानून के कारण फ्रांसीसी शैंपेन बनाने वाले नाराज हैं। इसे लेकर दोनों देशों की सरकारों में भी विवाद खड़ा हो गया है। इसके बाद मशहूर वाइन निर्माता ‘मोएट-हेनेसी’ ने कहा कि वह रूस को अपनी शैंपेन भेजना बंद कर रहा है।

विज्ञापन


रूस चाहता है कि विदेशी शैंपेन को स्पार्कलिंग वाइन के नाम से बेचा जाए और रूस में बनने वाली शंपान्स्कोव को ही शैंपेन का दर्जा दिया जाए। इस बारे में रूसी राष्ट्रपति व्हादिमीर पुतिन ने शुक्रवार हो ही एक कानून पर भी दस्तखत कर दिए हैं। दरअसल, शराब के अधिकतर शौकीनों की मानें तो बुलबुलों वाली वाइन को ‘शैंपेन’ तभी कहा जा सकता है, जब वह फ्रांस के उसी नाम वाले क्षेत्र से हो और कुछ तय नियमों का पालन करते हुए बनाई गई हो। हालांकि एक नया रूसी कानून इसके उलट दावा करते हुए कहता है कि इस शब्द का उपयोग केवल रूसी वाइन के लिए किया जा सकता है।

यूरोपीय साझेदारों के संपर्क में है फ्रांस
फ्रांस के व्यापार मंत्री फ्रांक रिएस्टेर ने कहा कि वह रूसी कानून पर नजर रख रहे हैं और वाइन उद्योग तथा फ्रांस के यूरोपीय साझीदारों के संपर्क में हैं। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, बेशक हम अपने उत्पादकों और फ्रांसीसी उत्कृष्टता की मदद करेंगे। इसके बाद कंपनी के शेयरों में 0.2 फीसदी की कमी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें