फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर ने कहा-हम अपने मसले सुलझा लेंगे, सीमा पार से दखल की जरूरत नहीं

Thu, 17 Oct 2019 01:00 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Shashi Tharoor - फोटो : ANI
विज्ञापन

सर्बिया की संसद में इंटर पार्लियामेंटरी यूनियन में कश्मीर का मुद्दा उठाने को लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान की जमकर खिंचाई की। भारतीय दल ने कहा कि यह विडंबना है कि एक देश जम्मू-कश्मीर में अनगिनत आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है, वह अंतरराष्ट्रीय कानून को चैंपियन होने का ढोंग कर रहा है।

विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला की अगुवाई में गए भारतीय दल की ओर से सांसद शशि थरूर ने कहा कि भारत की संसद इस तरह के दुर्भावनापूर्ण प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हम निंदापूर्ण बदनामी की बजाय अपने सांसदों से बेहतर की उम्मीद करते हैं।

भारतीय दल ने जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी दल के निराधार आरोपों का दो सत्रों में करारा जवाब दिया। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में इसकी जानकारी दी और थरूर की टिप्पणी वाला वीडियो भी जारी किया है।
विज्ञापन


थरूर ने कहा, मैडम चेयरपर्सन मैं भारत के प्रमुख विपक्षी दल का एक सांसद हूं। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और कश्मीर व अन्य मसलों पर अपनी सरकार के साथ निरंतर चर्चा करते हैं।

हम अपने मसले लोकतांत्रिक तरीके से सुलझा लेंगे और इसमें सीमा पार से किसी हस्तक्षेप की कोई जरूरत नहीं है। गौरतलब है कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल इंटर पार्लियामेंटरी यूनियन की 141वीं बैठक में हिस्सा लेने के लिए सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में है। यह बैठक 13 से 17 अक्तूबर तक चलेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें