फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगो में सोने की खदान धंसने से 50 लोगों की मौत, भारी बारिश की वजह से हुई घटना

Sun, 13 Sep 2020 06:37 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किशांसा
विज्ञापन
Congo gold mines collapse - फोटो : Twitter@ Aarav seth
विज्ञापन

अफ्रीकी देश कांगो में एक सोने की खान धंसने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इनिशिएटिव ऑफ सपोर्ट एंड सोशल सुपरविजन ऑफ वुमन की अध्यक्ष एमिलियेन इटोंगा ने कहा, शुक्रवार को भारी बारिश के बाद कामितुगा के पास स्थित साइट दोपहर करीब तीन बजे ढह गई।

विज्ञापन


देश के इस अनौपचारिक खनन क्षेत्र में ऐसी दुर्घटनाएं आम हैं क्योंकि इन जगहों पर सुरक्षा के मानक सही नहीं है। इससे पहले पिछले अक्टूबर में पूर्वी शहर केम्पेन में सोने की एक अवैध खदान धसकने से 21 लोग मारे गए थे। वहीं जून 2019 में लुआलाबा प्रांत में तांबे और कोबाल्ट की खदान धंसने से दर्जनों मजदूर मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें