फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांगकांग में चीनी कारोबारियों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान झड़प

Sun, 14 Jul 2019 10:06 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हांगकांग (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

चीनी कारोबारियों के खिलाफ हांगकांग में हजारों लोगों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हुआ। पुलिस ने शनिवार को चेतावनी जारी करने के बाद भीड़ को तितर-बितर करना आरंभ कर दिया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर युवा शामिल थे जिनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन बदलाव लाने में सक्षम नहीं हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ काली मिर्च का इस्तेमाल और लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनस्थल से भाग रहे कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए और कुछ लोग जमीन पर गिर गए। प्रदर्शनकारियों की रैली शनिवार को उन दवाखानों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के सामने से निकाली गई जहां चीनी पर्यटक और कारोबारी बड़ी संख्या में आते हैं और वहां से सामान खरीदकर उसे चीन में बेचते हैं। 

प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एक बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘कानून को सख्ती से लागू किया जाए, सीमा पार से कारोबारियों को रोका जाए।’ इससे पहले भी चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले कानून के खिलाफ हांगकांग में प्रदर्शन हुए थे। अब फिर से शहर में एक आंदोलन ने जन्म लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें