फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Columbia: कोलंबिया विश्वविद्यालय की ट्रंप प्रशासन से डील, संघीय फंडिंग के बदले सरकार को मिलेंगे 22 करोड़ डॉलर

Thu, 24 Jul 2025 09:23 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप सरकार ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साथ हुए समझौते पर खुशी जताई और कहा कि इससे सरकार की फंडिंग लेने वाले शैक्षिक संस्थानों की जवाबदेही तय होगी। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलंबिया विश्वविद्यालय ने बुधवार को बताया कि उनकी ट्रंप प्रशासन के साथ एक समझौते पर सहमति बन गई है। इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन संघीय सरकार को 22 करोड़ डॉलर से ज्यादा का भुगतान करेगा और इसके बदले में संघीय सरकार, विश्वविद्यालय की संघीय रिसर्च फंडिंग को बहाल करेगी। ट्रंप सरकार ने बीते साल विश्वविद्यालय परिसर में बड़े पैमाने पर हुए यहूदी विरोधी विरोध प्रदर्शनों से नाराज होकर संघीय फंडिंग रोकने का एलान किया था। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर हुआ समझौता
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि समझौते के तहत कोलंबिया यूनिवर्सिटी प्रशासन तीन साल में सरकार को 20 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। व्हाइट हाउस ने बताया कि साथ ही दो करोड़ डॉलर से ज्यादा की राशि विश्वविद्यालय परिसर के भीतर यहूदी कर्मचारियों के नागरिक अधिकारों के उल्लंघन के लिए दिए जाएंगे। इस्राइल पर 7 अक्तूबर 2023 को हुए हमले के बाद इस्राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ गया, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइल के गाजा पर हमलों के खिलाफ अमेरिका के कई विश्वविद्यालयों में इस्राइल और यहूदी विरोधी प्रदर्शन हुए। 

ये भी पढ़ें- US: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप को दी राहत, उपभोक्ता उत्पाद सुरक्षा आयोग से तीन सदस्यों को हटाने की दी मंजूरी
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन के आगे झुका यूनिवर्सिटी प्रशासन
ट्रंप प्रशासन द्वारा फंडिंग रोकने के बाद विश्वविद्यालय को सरकार से मिलने वाले अरबों डॉलर पर अनिश्चितता के बादल मंडरा गए थे। इस साल की शुरुआत में विश्वविद्यालय को मिलने वाले 40 करोड़ डॉलर पहले ही रोके जा चुके हैं। सरकार का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय परिसर में यहूदी विरोध को रोकने में असफल रहा। ट्रंप सरकार ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साथ हुए समझौते पर खुशी जताई और कहा कि इससे सरकार की फंडिंग लेने वाले शैक्षिक संस्थानों की जवाबदेही तय की जाएगी। अमेरिका की शिक्षा मंत्री लिंडा मैकमोहन ने कहा कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साथ हुए समझौते से अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी राह खुल जाएगी कि वे भी अमेरिका जनता का विश्वास पाने के लिए ऐसा समर्पण दिखा सकती हैं। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय छात्रों की जांच के लिए भी सहमत हुआ विश्वविद्यालय प्रशासन 
समझौते के तहत विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों की जांच और उनके अमेरिका में पढ़ाई करने के कारण पूछने के लिए भी सहमत हो गया है। इस कदम में, ट्रंप प्रशासन के लिए विरोध प्रदर्शनों में भाग लेने वाले छात्रों को निर्वासित करना आसान हो जाएगा। कोलंबिया विश्वविद्यालय ने अनुरोध करने पर, छात्र-वीजा धारकों से संबंधित अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की जानकारी सरकार को देने का भी वादा किया। कोलंबिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को घोषणा की कि वह मई में मुख्य पुस्तकालय के अंदर हुए फलस्तीन समर्थक प्रदर्शन और एक अन्य प्रदर्शन में भाग लेने वाले 70 से ज्यादा छात्रों की डिग्रियां निलंबित, निष्कासित या रद्द करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें