फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malaysia: मलेशिया में गैस पाइप फटने से बड़ा हादसा, भीषण आग के बाद हाहाकार, मीलों दूर से दिख रही लपटें

Tue, 01 Apr 2025 08:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर

सार

मलेशिया में गैस पाइपलान फटने के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में आसपास के कई इलाकों में आग फैलने की खबर है। कई लोग आग की चपेट में भी आए हैं। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलेशिया में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ। यहां कुआलालंपुर के बाहर मलेशियाई उपनगर में भीषण आग लग गई। प्राथमिक तौर पर इसकी वजह गैस पाइपलाइन का फटना बताया जा रहा है। इसके बाद भारी अफरातफरी मची और आस-पास के इलाकों के घरों को खाली कराना पड़ा। अब तक 100 से ज्यादा लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आई है। आग की चपेट में करीब 50 घर भी आए हैं।

विज्ञापन


सेलंगोर राज्य के मध्य में पुत्रा हाइट्स में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग कई किलोमीटर (मील) तक दिखाई दे रही थी। आग की ऊंची-ऊंची लपटें 20 मंजिला इमारत की ऊंचाई तक देखी गई। सेलंगोर के दर्जनों अग्निशामकों को घटनास्थल पर भेजा गया है। विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि मौके पर मौजूद अग्निशामकों ने आग लगने का कारण पाइपलाइन फटना बताया है।

आग के गुबार और धुएं के अंबार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ लोगों को कहते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां हिलती हुई महसूस हुईं। ऐसा माना जा रहा है कि यह आग किसी विस्फोट के कारण लगी है। हालांकि, तत्काल कोई पुष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष से कैसा दिखता है भारत? सुनीता विलियम्स का जवाब सुन आपके चेहरे पर आ जाएगी मुस्कुराहट

सुबह 8:10 बजे आग लगी
राष्ट्रीय तेल कंपनी पेट्रोनास ने एक बयान में कहा कि सुबह 8:10 बजे उसकी एक गैस पाइपलाइन में विस्फोट के बाद आग लग गई। प्रभावित पाइपलाइन को अलग कर दिया गया है। आग वाली जगह के पास के तीन गैस स्टेशन प्रभावित नहीं हुए, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जांच अभी भी जारी है।

अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं
सेलंगोर आपदा प्रबंधन इकाई ने एक बयान में बताया कि आग पास के एक गांव के कई घरों में फैल गई। यहां फंसे हुए लोगों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई लोगों के झुलसने की भी खबर हैं। उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा रहा है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- New Rules April 1st 2025: एटीएम से निकासी पर शुल्क और UPI से लेकर हाइवे पर टोल दरों तक, आज से बदल रहा बहुत कुछ

'लोगों को अस्थायी रूप से पास की एक मस्जिद में रखा जाएगा'
सेलंगोर के मुख्यमंत्री अमीरुद्दीन शारी ने कहा कि अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा उपाय के तौर पर आस-पास के घरों से लोगों को तुरंत बाहर निकाल लिया है। स्थिति के नियंत्रण में आने तक उन्हें अस्थायी रूप से पास की एक मस्जिद में रखा जाएगा।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें