फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Terrorist attack: कोलंबिया के राष्ट्रपति और मंत्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर हमला, बाल-बाल बचे इवान डुके

Sat, 26 Jun 2021 03:07 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, बुकारामांगा

सार

कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने शुक्रवार को बताया कि वेनेजुएला की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो में उन्हें और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। यह किसी राष्ट्रपति के विमान पर सीधे हमला किए जाने की दुर्लभ घटना है।
विज्ञापन
Colombian President Ivan Duque - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके के हेलीकॉप्टर पर कुछ आतंकियों ने हमला किया है। इस हमले में राष्ट्रपति समेत सभी बाल-बाल बच गए। ये हमला तब हुआ जब कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके वेनेज़ुएला की सीमा के पास से उड़ान भर रहे थे।

विज्ञापन


कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने शुक्रवार को बताया कि वेनेजुएला की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो में उन्हें और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। यह किसी राष्ट्रपति के विमान पर सीधे हमला किए जाने की दुर्लभ घटना है।

डुके ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में डुके के अलावा देश के रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर सिल्वानो सेरानो सवार थे। वे वैधता के साथ शांति- सतत कैटाटुम्बो अध्याय शीर्षक वाले समारोह में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, 'मैं देश को सूचित करना चाहता हूं कि कैटाटुम्बो के सार्डिनटा में एक प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद कुकुटा शहर के पास राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया।'
विज्ञापन


तकनीक ने बचाई जान
उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में लगे उपकरणों एवं उसकी क्षमताओं ने बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली। राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में कोलंबियाई वायुसेना के हेलीकॉप्टर में गोलियां लगने के कारण कई छेद नजर आ रहे हैं। डुके ने यह नहीं बताया कि हमला किस समय किया गया था या हमला किसने किया, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इलाके में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।

कहा- ऐसे हमले आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई नहीं रोक पाएंगे
राष्ट्रपति ने कहा कि ये कायराना हमले उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा कि संदेश यह है कि कोलंबिया अपराध के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ा है और हमारे संस्थान किसी भी खतरे से ऊपर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें