फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोदिंग कंपनी ने लगाया ट्रंप का आपत्तिजनक होर्डिंग, मुंह कुचलती दिखी महिला

Sun, 20 Oct 2019 12:36 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
जूनियर डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

अमेरिका की क्लोदिंग कंपनी धवानी ने न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक आपत्तिजनक होर्डिंग लगाया है। जिसमें एक महिला अपने पैर से ट्रंप का मुंह कुचलते हुए दिख रही है। वहीं ट्रंप जमीन पर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप का चेहरा होर्डिंग में इस तरह से बनाया गया है कि महिला जब उनके चेहरे पर पैर रख रही है तो वह चिल्ला रहे हैं।

विज्ञापन


इस होर्डिंग को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर 30 फीट की ऊंचाई पर लगाया गया है। महिला को होर्डिंग पर एथलीट के तौर पर दिखाया गया है। इसपर ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर होर्डिंग की फोटो को साझा किया।




जूनियर ट्रंप ने मीडिया हाउस पर गुस्सा जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'इस बिलबोर्ड के बारे में कुछ भी ना लिखें। आपके पास लोगों द्वारा देखे गए एक अपमान करने वाले मीम को कवर करने का समय है। तुम पाखंडी हो।' कंपनी के इस विज्ञापन को लेकर अमेरिकी भी नाराज हैं।

सीईओ ने बताया कला का प्रतीक

इस होर्डिंग को लेकर धवानी कंपनी के सीईओ का कहना है कि इस होर्डिंग का मकसद ट्रंप प्रशासन द्वारा टाइटल एक्स परिवार नियोजन कार्यक्रम में बदलाव पर टिप्पणी करना था। जिसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं पाने वाले लोगों की फंडिंग रुक गई है। यह होर्डिंग गर्भपात के लिए रोगियों को भी दिखाता है। यह कला का एक प्रतीक है। हन कभी भी हिंसा नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें