फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन: तूफानों को शक्तिशाली बना रहा जलवायु परिवर्तन, गर्म समुद्री सतह और जेट स्ट्रीम के कारण मजबूत हुआ मिल्टन

Mon, 14 Oct 2024 04:34 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, टालोहासी (फ्लोरिडा)

सार

राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण एक ओर जहां मैक्सिको की खाड़ी की गर्म समुद्री सतह ने तूफान को बढ़ने में मदद की, वहीं दूसरी ओर वायुमंडल में सबसे नजदीक मौजूद जेट स्ट्रीम ने भी तूफान को फ्लोरिडा में टकराने के दौरान मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
फ्लोरिडा में भयानक तूफान मिल्टन का कहर (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलवायु परिवर्तन के कारण गर्म होते महासागर हवा में मौजूद नमी में इजाफा कर रहे हैं। महासागरों से तूफान ज्यादा जल वाष्प और गर्मी खींच रहे हैं। इससे उष्णकटिबंधीय तूफानों की आवृत्ति और सीमा गर्म महासागरों से प्रभावित होकर बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से 2023-2024 में ऐसा अधिक देखा गया है।

विज्ञापन


हरिकेन मिल्टन ने नौ अक्तूबर की रात फ्लोरिडा के पश्चिमी तट पर श्रेणी-3 के एक बेहद शक्तिशाली तूफान के रूप में दस्तक दी। इस दौरान हवा की रफ्तार 179 से 208 किमी प्रति घंटा थी। तूफान के साथ भारी बारिश भी हुई। ठीक वैसे ही जैसे कुछ सप्ताह पहले तूफान हेलेन के दौरान हुई थी। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रॉपिकल साइक्लोन रिसर्च एंड रिव्यू नामक जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि उष्णकटिबंधीय चक्रवात मुख्य रूप से उन क्षेत्रों से नमी को अवशोषित करते हैं, जहां वे तीव्र तीव्रता (आरआई) का अनुभव करते हैं। उष्णकटिबंधीय चक्रवात को तब आरआई कहा जाता है जब वह 24 घंटे के भीतर 56 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार को प्राप्त कर लेता है। आरआई की वजह से पश्चिमी और उष्णकटिबंधीय उत्तरी अटलांटिक महासागर, कैरेबियन सागर, मैक्सिको की खाड़ी, मैक्सिको और मध्य अमेरिका के भूभाग 85.4 फीसदी नमी प्रदान करते हैं। यह नमी उत्तरी अटलांटिक महासागर में भारी बारिश के रूप में तब्दील हो जाती है। मिल्टन की आरआई विशेष रूप से मैक्सिको की खाड़ी में मैक्सिको और मध्य अमेरिका के तट से दूर पैदा हुई।



गर्म समुद्री सतह और जेट स्ट्रीम के कारण मिल्टन बना शक्तिशाली
राष्ट्रीय महासागरीय और वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के कारण एक ओर जहां मैक्सिको की खाड़ी की गर्म समुद्री सतह ने तूफान को बढ़ने में मदद की, वहीं दूसरी ओर वायुमंडल में सबसे नजदीक मौजूद जेट स्ट्रीम ने भी तूफान को फ्लोरिडा में टकराने के दौरान मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई। जेट स्ट्रीम तेज हवाओं की संकरी पट्टी होती हैं जो आम तौर पर पूरी दुनिया में पश्चिम से पूर्व की ओर बहती हैं। पृथ्वी पर चार जेट स्ट्रीम हैं। दो ध्रुवीय जेट स्ट्रीम, उत्तरी और दक्षिणी और दो उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम भूमध्य रेखा के करीब। जेट धाराएं तब बनती हैं जब वायुमंडल में गर्म वायु द्रव्यमान ठंडी वायु द्रव्यमानों से मिलते हैं। यहां उपोष्णकटिबंधीय जेट धाराओं ने तूफान को और विकराल बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें