फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Libya Clash: लीबिया में सशस्त्र बलों के बीच झड़प; 27 की मौत, 100 से अधिक घायल

Wed, 16 Aug 2023 02:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपोली

सार

ब्रिगेड 444 के कमांडर महमूद हमजा को त्रिपोली के मेन मितिगा एयरपोर्ट से पकड़ने के बाद से ही यह झड़प शुरू हुई। विशेष बल जो एयरपोर्ट को नियंत्रण करता है, ने हमजा का पकड़ा था। हालांकि, उन्हें पकड़ने का कारण अभी भी अज्ञात बना हुआ है। 
 
विज्ञापन
Libya Clash - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीबिया की राजधानी त्रिपोली में दो सशस्त्र गुटों के बीच झड़प में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई। इसमें करीब 100 लोग घायल भी हुए। देश के आपातकालीन सेवाओं के हवाले से घायलों की संख्या 106 बताई जा रही है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, ब्रिगेड 444 के कमांडर महमूद हमजा के त्रिपोली के मेन मितिगा एयरपोर्ट से पकड़े जाने के बाद यह झड़प शुरू हुई। विशेष बल जो एयरपोर्ट को नियंत्रित करता है, ने हमजा को पकड़ा था। हालांकि, उन्हें पकड़ने का कारण अभी भी अज्ञात बना हुआ है। 

यह झड़प मंगलवार की रात को खत्म हो गई. जब संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एकता सरकार के साथ एक समझौते के बाद हमजा को एक निष्पक्ष पार्टी को सौंप दिया गया। इस झड़प में घायल होने वालों में आम नागरिक शामिल थे।
विज्ञापन


सोमवार को हुई झड़प को इस साल की सबसे गंभीर झड़प बताया जा रहा है। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएसएमआईएल) ने कहा कि वह कल से त्रिपोली में सुरक्षा घटनाओं और नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभावों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें