फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tashkent: ताशकंद में भारत-उज्बेकिस्तान के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक, शीर्ष अदालतों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

Thu, 23 May 2024 07:57 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ताशकंद

सार

Tashkent: ताशकंद में भारत के मुख्य न्यायाधीश और उज्बेकिस्तान मुख्य न्यायाधीश के बीच बैठक हुई। इस बैठक में दोनों देशों की शीर्ष अदालतों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताशकंद में कई देशों की शीर्ष अदालतों के मुख्य न्यायाधीश एकत्रित हुए। दरअसल यहां शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने ताशकंद में उज्बेकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश बख्तियार इस्लामोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 

विज्ञापन


भारत-उज्बेकिस्तान की शीर्ष अदालतों में आपसी सहयोग पर चर्चा
मुख्य न्यायाधीशों ने मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान की शीर्ष अदालतों के बीच द्विपक्षीय सहयोग की संभावना पर बातचीत की। बता दें कि ताशकंद में एससीओ के सदस्य देशों के मुख्य न्यायाधीशों की बैठक आयोजित करवाई गई है। इस बैठक में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डी वाई चंद्रचूड़ ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। 

क्या है शंघाई सहयोग संगठन?
शंघाई सहयोग संगठन एक अंतरसरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 2001 के जून महीने में शंघाई में हुई थी। शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों, क्षेत्रीय आतंकवाद, जातीय अलगाववाद और धार्मिक उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करना है। इस संगठन की प्राथमिकताओं में क्षेत्रीय विकास भी शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 22 मई को भारत के मुख्य न्यायाधीश ने ताशकंद में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें