फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: इराक में प्रदर्शन के दौरान एक नागरिक की मौत, मैक्सिको में 16 वर्षीय छात्र की गोलीबारी में गई जान

Sun, 03 Sep 2023 06:02 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बगदाद

सार

मैक्सिको के लुइसियाना में देर साम हाईस्कूल फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में 16 साल के एक छात्र की मौत हो गई तो वहीं, एक महिला घायल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
World News - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इराक के किरकुक शहर में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हैं। विदेशी मीडिया के मुताबिक, इराक के बहुजातीय शहर किरकुक में काफी समय से तनाव है। जिस वजह से  अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया। 

मैक्सिको में गोलीबारी में मौत

विज्ञापन

मैक्सिको के लुइसियाना में देर साम हाईस्कूल फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी हो गई। गोलीबारी में 16 साल के एक छात्र की मौत हो गई तो वहीं, एक महिला घायल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी के बाद मेडिकल हेलीकॉप्टर पोर्ट एलन हाईस्कूल के मैदान में उतरा गया था, जहां से उन्हें सीधा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज जॉगिंग करते गिरे, चेहरे पर चोट
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज जॉगिंग के दौरान गिर पड़े जिससे उनके चेहरे पर चोट आई है। सरकार ने शनिवार को कहा कि हादसे के कारण शोल्ज को इस सप्ताहांत अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। घटना के बारे में सरकार ने कहा कि 65 वर्षीय जर्मन नेता के साथ ‘एक छोटी सी दुर्घटना’ हुई थी और रविवार को मध्य हिस्से क्षेत्र में उनके कार्यक्रम रद्द कर दिए गए जहां राज्य के चुनाव हो रहे हैं। 
विज्ञापन


संयुक्त सैन्याभ्यास में भाग लेने पहुंची भारतीय सेनाओं की टुकड़ी
मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े संयुक्त सैन्य अभ्यास ब्राइट स्टार-23 में भाग लेने के लिए भारतीय सेना और वायुसेना (आईएएफ) की टुकड़ी अलेक्जेंड्रिया पहुंची। इसका उद्घाटन समारोह 31 अगस्त को आयोजित हुआ था। यह अभ्यास 13 सितंबर को मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर समाप्त होगा। मिस्र में भारतीय दूतावास ने एक्स पर कहा, अभ्यास में 34 देश भाग ले रहे हैं। अभ्यास में भाग लेने के लिए 29 अगस्त को 550 भारतीय सैन्य कर्मियों की टुकड़ी पहुंच चुकी है। 

पाकिस्तान में महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई व बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला में शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारियों, नागरिक संगठनों व राजनीतिक दलों के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया और रैली निकाली। उधर, कारोबारियों ने देशव्यापी हड़ताल के तहत दुकानें बंद रखीं। सड़कों पर वाहन कम दिखे। जमात-ए-इस्लाम के एक दिनी बंद को वकीलों का भी समर्थन रहा।

लोगों के बढ़ते गुस्से के कारण पीएम को रद्द करना पड़ा केन्या दौरा
पाकिस्तान में महंगाई के कारण लोगों में बढ़ते गुस्से को देखते हुए कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारूल-हक-काकर को केन्या दौरा रद करना पड़ा। जियो न्यूज ने विदेश कार्यालय के हवाले से बताया कि काकर को 4-6 सितंबर तक अफ्रीका जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने नैरोबी जाना था।

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने तैनात की अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल
यूक्रेन से जारी युद्ध के बीच रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोसकोसमोस ने शुक्रवार को कहा कि उसके देश ने उन्नत अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) को तैनात कर दिया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्व में कह चुके हैं कि यह मिसाइल रूस के दुश्मनों को दो बार सोचने के लिए मजबूर कर देगा।

रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार, रोसकोसमोस प्रमुख यूरी बोरिसोव ने कहा कि उन्नत मिसाइल स्मार्ट को युद्धक ड्यूटी पर लगाया गया है। हालांकि, इसके बारे में विस्तृत ब्योरा सामने नहीं आ सका है। स्मार्ट उन उन्नत लड़ाकू हथियारों में शामिल है, जिसके विकास की घोषणा पुतिन ने वर्ष 2018 में की थी। साइलो आधारित यह मिसाइल कई परमाणु हथियारों के परिवहन में सक्षम है। स्मार्ट को शैतान-2 उपनाम दिया गया है। यह आर-36 मिसाइलों की जगह लेगा। माना जाता है कि स्मार्ट अभी प्रारंभिक लांचिंग चरम में है। 

क्रीमिया पुल पर यू्क्रेनी हमले को नाकाम करने का दावा
रूस ने शनिवार को कहा कि उसने देश को अपने आधिपत्य वाले क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर यू्क्रेनी ड्रोन हमले को नाकाम कर दिया है। हालांकि, हमले के कारण रूस को एक वर्ष के भीतर इस पुल को तीसरी बार बंद बंद करना पड़ा है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक ड्रोन को शुक्रवार की रात व दो अन्य ड्रोन को शनिवार भोर में नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें