फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PoK: भारत में शामिल होना चाहते हैं पीओके के नागरिक, दिन-ब-दिन जोर पकड़ रही विलय की मांग

Fri, 16 Feb 2024 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तानी नागरिक ने बताया कि पाकिस्तानी हुक्मरान पीओके को आजाद कश्मीर कहते हैं, लेकिन यहां के लोगों के हालात गुलामों से भी बदतर हैं। दशकों से आजादी के नाम पर पाकिस्तानी सेना पीओके में दमन कर रही है और कश्मीर में आतंक फैला रही है।
विज्ञापन
पीओके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के लोग बिना  किसी देरी के अब जल्द से जल्द भारत में शामिल होना चाहते हैं। वहां भारत में विलय की मांग दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ रही है। पाकिस्तानी सेना की तरफ से जान के खतरे की वजह से ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे पीओके निवासी अजमद अयूब मिर्जा ने बताया कि रोज पीओके से सैकड़ों लोग पूछते हैं कि आखिर कब तक उन्हें पाकिस्तानी सेना के अत्याचार सहने पड़ेंगे। पीआके के लोगों का कहना है कि वे आधिकारिक रूप से भारत के निवासी हैं और अब हकीकत में भारत में मिलने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

मिर्जा कहते हैं कि पाकिस्तानी हुक्मरान पीओके को आजाद कश्मीर कहते हैं, लेकिन यहां के लोगों के हालात गुलामों से भी बदतर हैं। दशकों से आजादी के नाम पर पाकिस्तानी सेना पीओके में दमन कर रही है और कश्मीर में आतंक फैला रही है। अब लोगों को समझ आने लगा है कि जो मुल्क खुद आर्थिक बर्बादी के मुहाने पर बैठा है, वह उनका क्या भला कर पाएगा। ऐसे में कश्मीर में धर्म के नाम पर जो जहर फैलाया गया था उसका असर भी खत्म होने लगा है। मिर्जा ने बताया, पीओके के तमाम संसाधनों पर पाकिस्तानी सेना और सरकार का कब्जा है। यहां आम लोगों को दो वक्त के खाने के लिए मुसीबतों का सामना करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें