फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए ने अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप मामले में एक जासूस को रूस से निकाला

Tue, 10 Sep 2019 08:49 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सीआईए के एजेंटों ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन की प्रत्यक्ष भूमिका की पुष्टि करने वाले रूसी सरकार के एक उच्च स्तरीय सूत्र को (रूस से) बाहर निकाल लिया। अमेरिकी मीडिया ने यह खबर दी है। यह व्यक्ति दशकों से अमेरिकी खुफिया विभाग को सूचना मुहैया कर रहा था और उसका पुतिन से संपर्क था। उसने रूसी नेता के डेस्क (कार्यालय) को महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तस्वीरें भेजी थीं।

विज्ञापन


हालांकि, जासूस को रूस से बाहर निकाल लिया गया। सीएनएन और न्यूयार्क टाइम्स, दोनों ने सोमवार देर शाम यह खबर प्रकाशित की। टाइम्स अखबार की खबर के मुताबिक सीआईए ने मीडिया में यह बात सामने आने की आशंका को लेकर 2016 में सूत्र को बाहर निकालने की शुरुआत में पेशकश की थी। दरअसल, अधिकारियों ने चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की गंभीरता के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया था।

टाइम्स के मुताबिक पारिवारिक कारणों को लेकर मुखबिर ने शुरुआत में इनकार कर दिया था और खतरा बढ़ने पर यह व्यक्ति ‘डबल एजेंट’ बन गया। सीएनएन ने एक अनाम व्यक्ति के हवाले से बताया कि 2017 में उसे बाहर निकालने का कार्य इन चिंताओं को लेकर किया गया कि ट्रंप और उनकी कैबिनेट गोपनीय खुफिया जानकारी के बार-बार दुरुपयोग के बाद एजेंट को बेनकाब कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सीआईए ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव स्टीफन ग्रिशम ने नेटवर्क से कहा, ‘सीएनएन की रिपोर्टिंग न सिर्फ गलत है, बल्कि यह (लोगों की) जान को खतरे में डालने वाली है।’

टाइम्स ने कहा कि यह व्यक्ति वह सूचना मुहैया करने वाला अहम व्यक्ति था, जिसके आधार पर अमेरिकी खुफिया विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि पुतिन ने ट्रंप के पक्ष में और उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप में प्रत्यक्ष भूमिका निभाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें