फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन की तैयारी : चीन के युद्धपोत बैलेस्टिक मिसाइल से लैस? पीएलए ने वीडियो जारी कर दुनिया को चौंकाया

Tue, 03 May 2022 08:47 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, हांगकांग

सार

जानकारों का कहना है कि चीनी सेना पीएलए द्वारा दागी गई यह बैलेस्टिक मिसाइल थी। रक्षा विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह युद्धपोत रोधी बैलेस्टिक मिसाइल वाईजे-21 (YJ-21) हो सकती है। 
विज्ञापन
चीन के टाइप 055 गाइडेड मिसाइल क्रूजर से रहस्यमयी मिसाइल दागी गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन पश्चिमी देशों को चुनौती देते हुए लगातार गोपनीय ढंग से अपनी सैन्य क्षमताओं का विस्तार करता जा रहा है। इसी कड़ी में वह नई नई मिसाइलों व हथियार बना रहा है। 19 अप्रैल को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना (PLAN) ने  एक वीडियो जारी किया है। इसमें टाइप 055 गाइडेड मिसाइल क्रूजर से एक अज्ञात मिसाइल दागी गई है। 

जानकारों का कहना है कि चीनी सेना पीएलए द्वारा दागी गई यह बैलेस्टिक मिसाइल थी। रक्षा विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह युद्धपोत रोधी बैलेस्टिक मिसाइल वाईजे-21 (YJ-21) हो सकती है। यदि यह विश्लेषण सही है तो चीन दुनिया का पहला ऐसा देश हो जाएगा, जो कि ऐसी मिसाइल को नौसेना के पोत से दागने में समर्थ है। 

विज्ञापन




बैलेस्टिक मिसाइल वाईजे-21 को युद्धपोत वूशी से दागा गया है। वूशी टाइप 055 गाइडेड क्रूजर है। इसे मार्च में ही चीनी सेना में शामिल किया गया था। चीनी नौसेना के युद्धपोत से इस मिसाइल को दागे जाने से यह भी संकेत मिलता है कि वाईजे-21 मिसाइल अब सेना शामिल कर ली गई है। पीएलए द्वारा जारी वीडियो में नई चीनी मिसाइल के छोटे पंख और एक द्वि-शंकु नाक है। दावा किया जा रहा है कि यह सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल नहीं है।
वाईजे-21 की खासियतों के बारे में अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है, लेकिन इसकी मारक क्षमता 1,000 किलोमीटर से लेकर 1,500 किलोमीटर तक हो सकती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट का दावा है कि यह बैलेस्टिक मिसाइल ध्वनि की गति से 10 गुना तेज है। वाईजे-21 को चीनी सीएम-401 मिसाइल की अगली कड़ी के रूप में तैयार किया गया है।
विज्ञापन

यह रूस की इस्कंडर, यानी कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के समतुल्य है। इस्कंडर मिसाइल का उपयोग हाल के हफ्तों में रूस ने यूक्रेन में किया है। 2018 में सीएम-401 की शुरुआत हुई, तब कहा गया था कि इसे भविष्य में युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें