चीन के जियांग्सू प्रांत की यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर चीन के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर चेतावनी दी है। जियांग्सू यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले भारतीय छात्र की आपत्तिजनक पोस्ट शुक्रवार को ट्विटर जैसी चीनी साइट सिना वेइबो पर वायरल हो गई थी। यूनिवर्सिटी के अधिकारी ने शनिवार को कहा, मामले की जांच चल रही है। अगर भारतीय छात्र कादुक कासेरी को दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ विदेशी छात्रों को लेकर बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, भारतीय छात्र ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली थी।