फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के वैज्ञानिकों का दावा- प्रकाश आधारित क्वांटम कंप्यूटर बनाने में मिली सफलता

Sun, 06 Dec 2020 07:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, बीजिंग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का पहला प्रकाश-आधारित क्वांटम कंप्यूटर बनाया है, वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कंप्यूटर पारंपरिक सुपर कंप्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से कार्य कर सकता है। इसे विशेषज्ञों द्वारा ऽप्रमुख उपलब्धिऽ के रूप में पेश किया गया है। यह एक ऐसी शक्तिशाली मशीनों को डिजाइन करने के लिए एक मौलिक रूप से अलग दृष्टिकोण प्रदान करता है। 

विज्ञापन


स्टेट डेली चाइना डेली ने साइंस जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के हवाले से बताया कि यह जिउजांग कंप्यूटिंग में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह क्वांटम कम्प्यूटेशनल लाभ का मजबूती से प्रदर्शन कर सकता है।


क्वांटम कंप्यूटर ऐसे सिमुलेशन चलाने में कामयाबी हासिल कर लेते हैं, जो अन्य किसी पारंपरिक  कंप्यूटरों के लिए असंभव हैं। क्वांटम कंप्यूटर के जरिये विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चिकित्सा में सफलता प्राप्त करने में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन


जियूझांग के एक प्राचीन चीनी गणितीय पाठ के अनुसार यह सुपर कंप्यूटर जो गणना मात्र 200 सेकेंड में कर सकता है उसे करने में पारंपरिक पद्धति से बने दुनिया के सबसे तेज कंप्यूटर ‘फुगाकू’ को 60 करोड़ साल लगेंगे। 

क्वांटम तकनीक में महारत हासिल करने में भारी निवेश कर रहा चीन 
विशेषज्ञों ने चीन के क्वांटम कंप्यूटर को अत्याधुनिक प्रयोग और क्वांटम कंप्यूटिंग में एक बड़ी उपलब्धि बताया है। चीन हाल के वर्षों में क्वांटम तकनीक में महारत हासिल करने में भारी निवेश कर रहा है। चीनी विज्ञान अकादमी (सीएएस) ने कहा कि 2017 में, चीन ने क्वांटम संचार उपग्रह को हैक प्रूफ और अल्ट्रा-हाई सिक्योरिटी फीचर्स के साथ लांच किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें